BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

जाति धर्म से सरकारें बनती हैं लेकिन देश कमजोर होता है- प्रमोद तिवारी कांग्रेस नेता

जीवन में सब का स्थान है, लेकिन सबसे पवित्रम और आत्मिक रिश्ता मां से होता है। बच्चों को इस रिश्ते को जरूर निभाना चाहिए क्योंकि जहां पिता आपको शिक्षा दिलाता है वहीं मां आपका पालन पोषण करती है। यह बातें राज्यसभा सांसद कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने पनाऊ देवी महाविद्यालय परिसर में 
विद्यालय के संस्थापक पनाऊ देवी के मूर्ति अनावरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। सांसद प्रमोद तिवारी ने आगे कहा कि आज का युवा कितना इतिहास जानता है यह मैं नहीं जानता लेकिन सर्वाधिक शासन देश पर कांग्रेस ने किया। पट्टी में आजादी की लड़ाई में जो बलिदान और त्याग का दीपक जला वह सदा कायम रहा पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पट्टी से ही अपने राजनीति की शुरुआत की थी। हम मजबूत तभी होंगे जब भारत तिरंगे के नीचे चलेगा, धर्म और जाति से सरकारें बनती है लेकिन देश कमजोर होता है। भाजपा के राज में देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 87 पर पहुंचा है। हवाई अड्डे, सड़क, कारखाने जनता के पैसे से बने है। भाजपा उद्योगपतियों के हाथों देश की विरासत बेच रही है। अंत में उन्होंने कहा कि अकेला चलना आसान होता है लेकिन विरासत को संभाल कर चलना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि वह अंतिम सांस तक तिरंगे के साथ ही रहेंगे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन के पश्चात उन्होंने परिसर में स्थापित मूर्ति का करने के उपरांत आरके कान्वेंट स्कूल का उद्घाटन किया
 कार्यक्रम के आयोजक राम लवट यादव प्रबंधन में
 अतिथियों का स्वागत एवं विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। महाविद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया,जिसमें छात्र अविनाश, अमन, दिनेश, रोशनी, प्रज्ञा आदि का प्रदर्शन सराहनी रहा।
राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी को प्रबंधक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं अंगस्ट्रोम प्रदान किया गया। साहित्यकार जमुना प्रसाद पांडे द्वारा दो पुस्तक भेंट की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी ने की। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने किया संचालन माता फेर यादव ने किया संरक्षक डॉक्टर राम शिरोमणि यादव ने आए हुए आगंतुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में डॉक्टर नीरज त्रिपाठी लाल जी त्रिपाठी श्याम शंकर मिश्रा सुनीता पटेल प्रेम शंकर द्विवेदी,श्याम शंकर मिश्र, रामचंद्र मिश्र, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, वीरेंद्र यादव, सुनीता पटेल, राजेंद्र वर्मा, मुरलीधर,राजू, शुभम, बृजेश, विजेंद्र, बृजेश पाण्डेय,हरिराम समेत सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ