BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

हैवेल्स ‘हर घर त्यौहार उत्सव’ में ग्राहकों की चमकी किस्मत, लकी ड्रॉ विजेताओं को मिला सोने का तोहफा!

पट्टी, प्रतापगढ़। हैवेल्स इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित ‘हैवेल्स हर घर त्यौहार उत्सव’ योजना के तहत पट्टी क्षेत्र के भाग्यशाली ग्राहकों को शुक्रवार को लकी ड्रॉ के माध्यम से सोने के शानदार उपहार प्रदान किए गए। हैवेल्स गैलेक्सी पट्टी परिसर में आयोजित वितरण समारोह में ग्राहकों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।

​ भव्य कार्यक्रम में विजेताओं को किया गया सम्मानित

​वितरण समारोह में हैवेल्स इंडिया लिमिटेड के गैलेक्सी प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने अपने कर-कमलों से विजेताओं को गोल्ड वाउचर वितरित किए।

  • 10 ग्राम गोल्ड की भाग्यशाली विजेता शैला यादव पत्नी विकास (बीबीपुर, पट्टी) रहीं।
  • 1-1 ग्राम गोल्ड के लकी ड्रॉ में रवि सोनी पुत्र सियाराम सोनी (मेला मैदान पट्टी) और राहुल मौर्य पुत्र हरी प्रसाद मौर्य (बनकट, जौनपुर) विजेता घोषित हुए।

​हैवेल्स गैलेक्सी पट्टी के संचालक मुकुंद खंडेलवाल ने बताया कि इस योजना को त्योहारी खरीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 15 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच चलाया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्राहकों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं ग्राहकों के विश्वास को और मजबूत करती हैं।

​ गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया विजेताओं का उत्साह

​समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज रघुवंशी, ब्लॉक प्रमुख पट्टी राकेश सिंह ‘पप्पू सिंह’, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जुग्गी लाल जायसवाल, समाजसेवी आनंद पाण्डेय, और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खेदन लाल जायसवाल उपस्थित रहे।

​सत्य नारायण खंडेलवाल और अखिलेश जायसवाल ने पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। पंकज तिवारी गुरुजी ने मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

​उपस्थित अतिथियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बाजार और उपभोक्ता के बीच भरोसे को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर शिवकुमार चौरसिया, रामचरित्र वर्मा, अशोक श्रीवास्तव, बार अध्यक्ष अनिल सिंह, बार के महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष कमलाकांत पांडे, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम जी, महामंत्री घनश्याम घायल, विजय सोनी, अमित जायसवाल, पवन कुमार खंडेलवाल, रत्नेश जायसवाल, अनुज कुमार खंडेलवाल, रामचंद्र जायसवाल पप्पू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ