आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के कैलाश नाथ जायसवाल के बेटे की बारात दो दिन पहले जौनपुर गई थी। वहां पर कुछ लोगों से हुए विवाद की रंजिश में मंगलवार को चार बाइक से आठ नकाबपोश पहुंच गए। कैलाश नाथ के घर से लोग अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे थे। बस में कुछ महिलाएं भी बैठ गई थीं। तभी बाइक से आए लोग हवाई फायरिंग करने लगे। सूचना पर एसओ संतोष कुमार सिंह के साथ सीओ पट्टी मनोज कुमार रघुवंशी भी गांव पहुंचे। फायरिंग करने वाले तब तक भाग निकले थे। सीओ ने सुरक्षा का विश्वास देकर घर वालों को अयोध्या रवाना किया। कैलाशनाथ के घर फायरिंग के मामले में परिवार के राजेश गुप्ता ने दो लोगों को नामजद करते हुए 5-6 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी फरार हैं।
0 टिप्पणियाँ