थाना आसपुर देवसरा पुलिस को मिली सफलता; 2 किलो 541 ग्राम गांजा बरामद
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर के सख्त निर्देश पर जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने सैफाबाद अमुवाही रोड से दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा और नकद धनराशि बरामद हुई है।
क्या है पूरा मामला?
दिनाँक 11.11.2025 को थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा श्री विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर टीम ने सैफाबाद अमुवाही रोड पर तीरथ शुक्ला के खेत के पास घेराबंदी की।
मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान जय सिंह उर्फ पप्पू सिंह और संजय शुक्ला के रूप में हुई है।
मौके से बरामदगी का विवरण
पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित वस्तुएं बरामद की हैं:
- अवैध गांजा: 2 किलो 541 ग्राम
- नकद धनराशि: बिक्री के कुल ₹91,600/-
- वाहन: 01 अदद बोलेरो कार
- अन्य: 01 अदद इलेक्ट्रॉनिक कांटा (तौलने वाला)
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इस मामले में दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना आसपुर देवसरा में मु.अ.सं. 309/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल और क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
जाँच में पता चला कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है:
- जय सिंह उर्फ पप्पू सिंह (40 वर्ष, निवासी सपहाछात): इसके खिलाफ आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित 6 अन्य मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
- संजय शुक्ला (42 वर्ष, निवासी सैफाबाद): इसके खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट (मु.अ.सं. 75/10) और आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में उ0नि0 हरीन्द नारायण राय, हे0का0 पवन नायक, का० सर्वेश पाण्डेय, का0 वीरेन्द्र यादव और का0 शिवम राय की टीम शामिल रही।
0 टिप्पणियाँ