BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

स्कूल कैंपस में धू-धू कर जली बच्चों की वैन! बड़ा हादसा टला, शॉर्ट सर्किट बना वजह


​आसपुर देवसरा क्षेत्र के सैफाबाद बाज़ार स्थित डीआरएम कॉन्वेंट स्कूल के कैंपस में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बच्चों को लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक स्कूली मैजिक वैन अचानक आग की लपटों में घिर गई। बच्चों को सकुशल छोड़ने के बाद खड़ी की गई वैन पलभर में धू-धू कर जल उठी।

संयोग से टला बड़ा हादसा

​यह घटना सुबह करीब 11:15 बजे की है। चालक बच्चों को क्लासरूम तक छोड़ने के बाद मैजिक डाला को स्कूल कैंपस में खड़ा कर गया था। कुछ ही देर बाद वाहन में आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि पूरी मैजिक जलकर राख हो गई।

​गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह घटना हुई, अधिकतर बच्चे अपनी कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे और कोई भी बच्चा वैन के आस-पास मौजूद नहीं था। वैन के पास ही स्कूल साइकिल से आने वाले बच्चों की साइकिलें खड़ी थीं। आग लगने से विद्यालय परिसर में देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

सड़क पर होती तो विकराल होता मंज़र

​घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली कि आग उस समय लगी जब वाहन कैंपस में खड़ा था। यदि यही आग बच्चों को लेकर सड़क पर दौड़ते समय लगी होती, तो किसी बड़ी दुर्घटना को रोक पाना असंभव हो जाता।

​विद्यालय प्रबंधक हितेश गुप्ता ने बताया कि मैजिक में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जली हुई स्कूली वाहन के कागजात इस समय उनके पास उपलब्ध नहीं हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ